News Wing Ranchi, 23 November: हजारीबाग के केंद्रीय सरना समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र बेक की पिटाई और एसडीओ आदित्य रंजन द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने के मामले की आदिवासी संगठनों ने कड़ी निंदा की है. घटना के विरोध में केंद्रीय सरना समिति ने गुरुवार शाम अलबर्ट एक्का चौक पर एसडीओ आदित्य रंजन का पुतला फूंका. केंद्रीय सरना समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि ईसाई मिशनरियों के इशारे पर एसडीओ ने महेंद्र बेक की पिटाई की है. उन्होंने सरकार से अविलंब एसडीओ को बर्खास्त करने की मांग की. पुतला दहन कार्यक्रम में रांची महानगर अध्यक्ष नामित, महिला अध्यक्ष शोभा कच्छप, अमर मुंडा, गौतम मुंडा, सिकंदर मुंडा, राहुल मुंडा समेत कई लोग शामिल थे.
दूसरी ओर आदिवासी सेना के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह का अचरण उच्च पद बैठे लोगों को शोभा नहीं देता. आदिवासी समाज इसकी घोर निंदा करती है. आदित्य रंजन के तानाशाही से आदिवासी समाज मे काफी आक्रोश फैला है. सरकार इस अधिकारी को अविलंब बर्खास्त करे. सरकार अगर कार्रवाई नहीं करती है तो आदिवासी सेना हजारीबाग के एसडीओ पर एसटी-एससी के तहत मुकदमा दर्ज कराएगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




