
Ranchi : पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने नये मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला. संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नया मोटर व्हीकल एक्ट भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है. बाबूलाल मरांडी ने नये कानून को गरीबो की जेब में डाका डालने वाला बताया. कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश व पश्चिम बंगाल की गैर भाजपा सरकारों के साथ भाजपा शासित राज्य गुजरात ने भी इस कानून को लागू करने से मना कर दिया है.
संवाददाता सम्मेलन में सरकार को सुझाव देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा,अगर सरकार सुधारना ही चाहती है तो हर चौक-चौराहों पर जहां चालान कटे जा रहे हैं, वहां इंश्योरेंस की सुविधा और प्रदूषण जांच मशीन लगानी चाहिए. नया कानून लागू करने के लिए आमजनों को मोहलत भी देनी चाहिए, जिससे लोगो कों सुविधा हो.
इसे भी पढ़ें – #NewTrafficRule पर खुल कर बोल रहें हैं- पढ़ें लोग क्या कह रहे हैं (हर घंटे जाने नये लोगों के विचार)
बिल वापस नहीं लिया तो 11 सितंबर से विरोध प्रदर्शन
नये मोटर व्हीकल्स एक्ट से आम जनों को हो रही परेशानी को देखते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 10 सितंबर तक अगर राज्य सरकार बिल को अविलंब वापस नही लेती है तो पूरे राज्य में एक साथ विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह नोटबंदी और जीएसटी के जरिये लोगो का खून चूसा गया, उसी तरह यह बिल लागू कर लोगो को फिर से सड़क पर सरकार ने खड़ा कर दिया है. इस बिल से राज्य में आतंक का माहौल पैदा हो गया है. झारखंड सरकार को राज्य की जनता को बताना चाहिए कि जब गुजरात ने इस बिल को नहीं माना तो झारखंड की गरीब जनता पर इसे क्यों थोपा गया है.
नोटबंदी के फैसले ने देश का अर्थतंत्र चौपट कर दिया
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह नोटबंदी ने देश का अर्थतंत्र चौपट कर दिया है, उसी तरह मोटर व्हीकल्स एक्ट गरीबों की जेब पर डाका डालने वाला है. पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि गोविंदपुर -साहेबगंज सड़क संताल परगना की लाईफ लाईन बन सकी है, लेकिन दो साल पहले साहेबगंज मनिहारी पुल के शिलान्यास में 9 करोड़ खर्च किये जाने के बाद काम शुरू न होना, यह स्पष्ट करता है कि यह भाजपा का यह चुनावी स्टंट है.




