
Dhanbad : कांग्रेस नेता सह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड से जुड़े मामले में अदालत ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीता श्रीवास्तव की अदालत ने आर्म्स एक्ट के मामले में अशोक महतो और मोनू सिंह को आठ-आठ साल जेल और बीस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनायी.
अदालत ने पहले ही दोनों को दोषी करार दिया गया था. इसी मामले में बीजेपी के झरिया विधायक संजीव सिंह के मामा और रामाधीर सिंह के साले प्रशांत सिंह को अदालत ने बरी
इसे भी पढ़ें : गांवों के 90 फीसदी लोग सरकार के नीति-निर्णय से नाराज, हल्ला बोलना होगा: सुदेश महतो
गोलगप्पावाले के पास से बरामद हुई थी पिस्टल
दरअसल, 21 मार्च 2017 को कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के बाद पुलिस की टीम ने विधायक संजीव सिंह के समर्थकों की धड़पकड़ शुरू कर दी थी. पुलिस ने छापेमारी के दौरान बिग बाजार के समीप गोलगप्पा का ठेला लगाने वाले अशोक महतो के घर से विदेशी पिस्टल जब्त की थी. अशोक महतो ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि यह पिस्टल सिंह मेंशन के समर्थक मोनू ने उसे रखने के लिए दिया था.
गिरफ्तारी के बाद मोनू सिंह ने पुलिस को यह बयान दिया कि रामाधीर सिंह के साला प्रशांत सिंह ने यह पिस्टल दिया था. पुलिस ने प्रशांत को भी गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था. बाद में पुलिसया अनुसंधान में यह मामला नीरज हत्याकांड से अलग हो गया.
इसे भी पढ़ें : 24 से 30 अक्टूबर तक झारखंड बचाओ, देश बचाओ पदयात्रा करेगी जनतांत्रिक महासभा




