Main SliderNational

एनसीबी ने पूर्व निर्माता क्षितिज प्रसाद को 3 अक्तूबर तक के लिए रिमांड पर लिया

Mumbai :  सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी ने कोर्ट के समक्ष आवेदन देकर पूर्व निर्माता क्षितिज प्रसाद की रिमांड की मांग की है. एनसीबी ने कोर्ट को दिए आवेदन में कहा है कि मामले में क्षितिज प्रसाद की संलिप्तता से संबंधित जानकारियां मिली है. इस संबंध में और सबूत के लिए क्षितिज प्रसाद से पूछताछ जरूरी है. एनसीवी ने 9 दिनों की रिमांड की मांग की है. कोर्ट ने तीन अक्तूबर तक की रिमांड के लिए मंजूरी दी है.

इसे भी पढ़ें :CoronaEffect: अगस्त में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन चार % घटकर 84.78 लाख टन रहा

ड्रग पैडलर से था क्षितिज का रिश्ता

गौरतलब है कि पिछले दिनों एनसीबी ने क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पूर्व भी क्षितिज प्रसाद से पूछताछ की गयी थी. क्षितिज प्रसाद के घर एक ड्रग पैडलर का आना जाना था. बताया जाता है कि उस ड्रग पैडलर से क्षितिज ड्रग्स लेते थे. क्षितिज के घर पर एनसीबी के अधिकारीयों ने जब तलाशी ली थी तो गांजा बरामद हुआ था.

इसे भी पढ़ें :मन की बात में बोले पीएम मोदीः मजबूत किसान ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आधार

वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में हुई पेशी

आज क्षितिज की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 12 बजे कोर्ट में पेशी की गयी. पेशी से पहले क्षितिज को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया. एनसीबी ने इस मामले में अब तक 18 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सहित अन्य लोग है. इसके अलावा मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान, सहित कई और लोगों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :CoronaUpdate: देश में 60 लाख के करीब कोरोना केस, एक्टिव मरीजों की संख्या साढ़े नौ लाख से अधिक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button