GarhwaJharkhand

चहेते IPS के निधन से गढ़वावासी में शोक की लहर, सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि

Garhwa. कर्मठ, ईमानदार एवं कड़क प्रशासक और जनता के लोकप्रिय आइपीएस आलोक के निधन से गढ़वावासी शोकाकुल हैं. गढ़वा एसपी और नगर उंटारी एसडीपीओ रहते उन्होंने विधि व्यवस्था संधारण में उल्लेखनीय कार्य किया था.

कैंसर से थे पीड़ित
कैंसर से पीड़ित आईपीएस आलोक का मंगलवार को निधन हो गया था. आलोक हाल में ही अपना इलाज करवा कर ताइवान से रांची लौटे थे. आलोक मूल रूप से रांची के रहने वाले थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को जैप-1 ग्राउंड डोरंडा में दिवंगत आइपीएस आलोक को श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने आलोक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सीएम हेमंत सोरेन ने आइपीएस आलोक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. सीएम के अलावा डीजीपी एमवी राव समेत कई पुलिस अधिकारियों ने आलोक को श्रद्धांजलि अर्पित की.

गढ़वावासी दुखी
अपने चहेते आईपीएस आलोक के निधन की सूचना मिलते ही गढ़वा के लोग शोकाकुल हो गए. पुलिस महकमे से लेकर आम नागरिकों ने आईपीएस आलोक के पुराने कार्यों को याद किया. चर्चा के दौरान लोगों ने कहा कि पूर्व एसपी व नगर ऊंटारी के एसडीपीओ रहे आलोक अब इस दुनिया में नहीं रहे. कर्मठ, ईमानदार एवं कड़क प्रशासक के साथ-साथ बेहद मृदुभाषी व आम लोगों के लिये सरलता के साथ उपलब्ध रहना उनकी खासियत थी.

अपने कार्य कुशलता और व्यवहार कुशलता के कारण उन्होंने नगर ऊंटारी अनुमंडलवासियों के साथ साथ गढ़वा जिलेवासियों का दिल जीत लिया था. आलोक के कड़े प्रशासक होने के साथ अपराधी एवं उग्रवादी भी थर्राते थे. वे बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी काफी प्रोत्साहित किया करते थे.

खौफ खाते थे उग्रवादी
गढ़वा जिला जब घोर उग्रवाद की चपेट में था. तब आलोक ने 18 अप्रैल 2004 को नगर ऊंटारी अनुमंडल में एसडीपीओ के पद पर योगदान दिया था. उस समय अपराधियों एवं उग्रवादियों से लड़ने के लिये पुलिस के पास न तो पर्याप्त बल थे और न ही तो आवश्यक संसाधन.

उस कठिन दौर में भी उन्होंने शानदार पुलिसिंग के बदौलत अपराधियों एवं उग्रवादियों के मांद में घुस कर खुली चुनौती देकर उनके बढ़ते फन को कुचलने का काम किया था. वे तीन वर्षों तक 27 फरवरी 2007 तक नगर ऊंटारी अनुमंडल में डटकर अपराधी एवं उग्रवादियों से मुकाबला किया.

कई बार उनका पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा के दस्ते एवं माओवादी सब जोनल कमांडर सुमन दुसाध उर्फ पृथ्वी दुसाध के दस्ते के साथ सीधी मुठभेड़ हुई थी जिसमें वे बाल-बाल बच गये थे और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी. उनके कुशल नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में उग्रवादियों को मुंह की खानी पड़ी थी.

उन्होंने गरीबों को न्याय एवं कई नक्सलियों को सजा दिलाने का काम किया है. आलोक का इतना खौफ था कि जिस क्षेत्र में वे निकल जाते थे अपराधी एवं उग्रवादी अपना रास्ता बदल लेते थे. वे राजनीतिक दबाव में आकर निर्णय लेने वाले अधिकारी नहीं थे.

गोलीकांड के बाद हुआ था ट्रांसफर
2016 में आलोक के गढ़वा के एसपी बनने के बाद जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई एवं पुलिस के हौसले बुलंद हो गये. 9 माह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में कई सफलता अर्जित की. नक्सलियों के लिये गढ़ माने जाने वाला बूढ़ा पहाड़ पर अभियान तेज कर माओवादियों को सीधी चुनौती दी थी.

विशुनपुरा के जतपुरा बालू घाट पर घटित गोलीकांड की घटना के कारण राजनीतिक दबाव में उनका ट्रांसफर हो गया. आलोक जिस कोटि के ईमानदार थे, ऐसे लोग विरले जन्म लेते हैं. उन्होंने ताउम्र किसी का सहयोग भी स्वीकार नहीं किया. बीमार होने के बाद जब उनके सहयोगी मिलने गए तो सहयोग की पेशकश की, लेकिन उन्होंने बड़ी विनम्रता से अस्वीकार करते हुए सिर्फ आशीर्वाद और उनके लिए भगवान से प्रार्थना करने का अनुरोध किया.

8 Comments

  1. Great site you have got here.. It’s difficult to
    find high quality writing like yours these
    days. I seriously appreciate individuals like you!
    Take care!!

  2. Hey just wanted to give you a quick heads up and let you know a few of
    the pictures aren’t loading correctly. I’m not sure why but I think its a linking issue.
    I’ve tried it in two different internet browsers and both show the same outcome.

  3. Hmm it seems like your blog ate my first comment (it was super long) so I
    guess I’ll just sum it up what I submitted and say,
    I’m thoroughly enjoying your blog. I as well am an aspiring blog writer but I’m
    still new to everything. Do you have any tips for novice blog writers?
    I’d definitely appreciate it. cheap flights 3aN8IMa

  4. I loved as much as you will receive carried out right here.
    The sketch is tasteful, your authored material stylish.
    nonetheless, you command get bought an edginess over that you
    wish be delivering the following. unwell unquestionably come more
    formerly again as exactly the same nearly very often inside case
    you shield this increase. 2CSYEon cheap flights

  5. Very nice post. I simply stumbled upon your blog and wanted
    to say that I have really enjoyed surfing
    around your weblog posts. In any case I will be subscribing on your
    rss feed and I am hoping you write once more very soon! cheap flights 31muvXS

  6. Does your blog have a contact page? I’m having a tough
    time locating it but, I’d like to shoot you an e-mail.
    I’ve got some recommendations for your blog you
    might be interested in hearing. Either way, great blog and
    I look forward to seeing it expand over time.

  7. Wonderful blog! I found it while surfing around on Yahoo News.
    Do you have any suggestions on how to get
    listed in Yahoo News? I’ve been trying for a while but
    I never seem to get there! Appreciate it adreamoftrains web hosting service

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button