
Koderma: कोडरमा थाना अंतर्गत अनंतडीह निवासी एक व्यक्ति ने वहां के कोचिंग संचालक मुकेश मोदी पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. कोडरमा थाना को दिए आवेदन में उसने कहा है कि उसकी 15 वर्षीया पुत्री साजदा (काल्पनिक नाम) गांव में ही मुकेश कुमार मोदी (पिता राजू मोदी) के कोचिंग में पढ़ने जाती थी और विगत 2 दिनों से लापता थी. खोजबीन के दौरान 20 जुलाई को सामुदायिक भवन से दोनों को बरामद किया गया. वहां से मुकेश मोदी फरार हो गया. उसकी पुत्री ने बताया कि मुकेश मोदी उसे बहला फुसलाकर कोचिंग ले गया और दो दिन तक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर जान मारने की धमकी दिया. मामले को लेकर कोडरमा थाना में भादवि की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 184/22 दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें : कोडरमा: रेंजर राजेन्द्र प्रसाद 4500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार




