
Asansol : नारद स्टिंग ऑपरेशन करने वाले नारद न्यूज़ पोर्टल के सीईओ मैथ्यू सैमुअल को दुर्गापूजा में कोलकाता आने का आमंत्रण भेजा गया है.
पिछले सप्ताह गुरुवार को जब इस मामले में आईपीएस एसएमएच मिर्जा को गिरफ्तार किया गया था तब एक वीडियो जारी कर सैमुअल ने कहा था कि मिर्जा की गिरफ्तारी से वह बहुत खुश हैं और कोलकाता आकर दुर्गापूजा घूमना चाहते हैं.
इस बीच एक दिन पहले ही सीबीआई ने उन्हें नोटिस भेजकर सात से नौ अक्टूबर के बीच कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित जांच एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने को कहा है.
इसे भी पढ़ें : #DoubleEngine की सरकार में बेबस छात्र(3)- चार साल तक नहीं ले सकी अकाउंट अफसर की परीक्षा, पांचवे साल किया रद्द
एक परिवार ने भेजा है आमंत्रण
अब खबर है कि उन्हें आसनसोल के एक परिवार की ओर से दुर्गापूजा में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है. आसनसोल के जामुड़िया स्थित घटक बाड़ी दुर्गापूजा में मैथ्यू को सात अक्टूबर को आमंत्रण भेजा गया है.
उन्हें सात अक्टूबर को नवमी पूजन के दौरान मौजूद रहने का निवेदन किया गया है. पूजा आयोजकों ने दावा किया है कि सैमुअल ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह दुर्गा पूजा में जरूर मौजूद रहेंगे.
इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि मैथ्यू सैमुअल सोमवार को आसनसोल आ सकते हैं. वहां से दूसरे दिन वह कोलकाता पहुंच सकते हैं जहां सीबीआइ के सवालों का जवाब देंगे.
जांच एजेंसी ने उन्हें एसएमएच मिर्जा के साथ बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी की है.
इसे भी पढ़ें : #JanAashirwadYatra : नक्सल हिंसा में मारे गये शख्स के बेटे ने नौकरी मांगी, CM बोले- फोटो खिंचवाने के लिए कर रहा प्रदर्शन




