JharkhandRanchi

सागर कुमार बने झारखंड प्रदेश जदयू के सचिव सह प्रवक्ता

Ranchi : बिहार के सत्ताधारी पार्टी जदयू ने युवा नेता सागर कुमार को झारखंड ईकाई का प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया है. इस बाबत जदयू प्रदेश अध्य़क्ष सलाखन मुर्मू ने आदेश जारी कर दिया है.

युवा नेता को पद दिये जाने पर पार्टी नेताओं ने काफी हर्ष व्यक्त किया है. जदयू पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह ने कहा है कि युवा नेता सागर कुमार पार्टी के आदर्शों के प्रति समर्पित एक नौजवान एवं मिलनसार व्यक्ति हैं. पार्टी उनसे उम्मीद करती है कि वे राज्य में हो रहे राजनीतिक घटनाचक्र एवं जनता की समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु हमेशा काम करते रहेंगे.

न्यूज विंग से बातचीत में सागर कुमार ने कहा है कि कॉलेज के दिनों में ही वे राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे. लेकिन बाद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छवि को देख उन्होंने 2010 में जदयू की सदस्यता ली थी.

उसके बाद उन्होंने रांची महानगर युवा जदयू उपाध्यक्ष, रांची जिला जदयू संगठन मंत्री, युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सहित युवा जदयू राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में पार्टी के लिए कार्य किया था.

इसे भी पढ़ें: कई सफेदपोश होंगे बेनकाब : दीपक प्रकाश 

Related Articles

Back to top button