National

मुंबई : समुद्र में नहा रहे चार युवक डूबे,  गोताखोरों ने दो शव निकाले

 Mumbai :  मुंबई के जुहू बीच पर समुद्र में नहा रहे चार युवक गुरुवार शाम डूब गये.  इस संबंध में मुंबई की जुहू पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार, गुरुवार देर शाम पांच युवकों  का ग्रुप जुहू बीच पर घूमने गया था. उसके बाद सभी लोग समुद्र में नहाने उतर गये. बताया गया कि इसी बीच समुद्री लहरों ने पांचों को अपनी चपेट में ले लिया.

इसके बाद फरदिन सौदागर (17), सोहेल शकील खान (17), फैजल शेख (17), नजीर गाजी (17) समुद्र में डूब गये, जबकि वसीम खान (22) नामक युवक को वहां तैनात सुरक्षा रक्षकों ने बचा लिया. समुद्र में डूबे सभी युवक डीएन नगर अंधेरी के रहने वाले थे.  इस घटना की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया. लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी.

इसे भी पढ़ें-  आफत में हैं अमरनाथ यात्री, 100 रुपये में मिल रहा पानी, पत्थर गिरने से 15 के मरने की अफवाह

नौसेना ने शुक्रवार सुबह युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया

सरकार सतर्क हुई और उसके बाद नौसेना और सीजी चेतक ने शुक्रवार सुबह आईएनएस कोलाबा से इन युवकों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. बता दें कि इस ऑपरेशन में दो शव सोहैल और फरदीन शेख के बरामद किये गये,  जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे से गोताखोरों की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है.  हालांकि खराब मौसम के कारण गोताखोरों को युवकों की तलाशी में परेशानी आ रही है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button