National

मोदी जी तुगलक की तरह व्यवहार करते हैं,  आदित्यनाथ औरंगजेब की तरह : कांग्रेस

NewDelhi : मोदी जी मुहम्मद बिन तुगलक की तरह व्यवहार करते हैं और आदित्यनाथ जी औरंगजेब की तरह. यह आरोप कांग्रेस का है. बता दें कि पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपए के इनाम से जुड़े हिंदू युवा वाहिनी की घोषणा को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर औरंगजेब की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या अब देश में तालिबानी व्यवस्था चलेगी.  पार्टी ने कहा कि इस पर योगी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जवाब देना चाहिए. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हिदू युवा वाहिनी की कथित घोषणा के बारे में पूछे जाने पर कहा, भाजपा की ये प्रथा बन गयी है.  ब

क्या इस देश में कानून का शासन रहेगा

उन्होंने आरोप लगाया, इस देश में प्रजातंत्र, लोकतंत्र बचा है या इस देश में अब वे सबसे बड़े औरंगजेब बन गये हैं.  कहा कि मोदी जी मुहम्मद बिन तुगलक की तरह व्यवहार करते हैं और आदित्यनाथ जी औरंगजेब की तरह.  तो क्या इस देश में कानून का शासन रहेगा, संविधान का शासन रहेगा या खुलेआम गुंडई और गुंडागर्दी होगी, जो हमने उत्तर प्रदेश में देखा. कांग्रेस नेता ने बुलंदशहर हिंसा का हवाला देते हुए कहा, सुबोध कुमार सिंह की कनपट्टी पर गोली मारी जाती है, भाजपा  नेताओं पर इल्जाम लगता है, भाजपा के नेता नामजद होते हैं, परंतु उनके ऊपर, उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगती और अब लोगों के सिर काटने का इनाम रखा जाता है.  क्या इस देश में ये तालिबानी व्यवस्था चलेगी, जो भाजपा लागू करना चाहती है या प्रजातंत्र चलेगा?  

 

Related Articles

Back to top button