National

देश को दानव भूमि बना रहे मोदी,  तारीफ करने वाले कांग्रेसियों को  बाहर निकालें :  केके तिवारी

NewDelhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री केके तिवारी ने रविवार ,25 अगस्त को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को दानव भूमि  में बदल रहे हैं. उनकी प्रशंसा करने वाले कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए.  केके तिवारी ने यह बयान  कांग्रेस नेता जयराम रमेश, शशि थरूर और अभिषेक सिंघवी द्वारा मोदी को  खलनायक की तरह पेश करने को गलत करार दिये जाने को लेकर दिया है.

केके तिवारी ने रविवार ने मीडिया को दिये साक्षात्कार में मोदी की प्रशंसा करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधा. इस क्रम में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से ऐसे नेताओं को बाहर करने का अनुरोध किया. उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से कहा कि  वे लोगों को आंदोलन में शामिल करते हुए मोदी को घेरने का काम करें, क्योंकि वे भारत में ध्रुवीकृत बहुसंख्यकवाद और फासीवाद को बढ़ावा दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें –  राहुल गांधी का कश्मीर जाने का फैसला गलत, थोड़ा इंतजार किया जाना चाहिए : मायावती

मोदी चीन के शी जिनपिंग का अनुकरण कर रहे हैं

तिवारी  के अनुसार किसी का भी जन्म दानव या देवदूत के रूप में नहीं होता.  यह सब उसके कार्यों पर निर्भर करता है. आज पभारत को दानव भूमि में बदला जा रहा है.  मोदी की प्रशंसा करने वाले कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए  तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पर मुट्ठी भर कुलीन लोगों का कब्जा हो गया है, जिनमें से कई ने कभी चुनाव नहीं लड़ा है और राज्यसभा उनकी पनाहगाह बन गयी है.

राजीव गांधी की कैबिनेट का हिस्सा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए जब  कुछ महीनों में मोदी के न्यू इंडिया में एक नया संविधान नागपुर में तैयार होगा और उसमें एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक नेता का प्रावधान होगा. कहा कि  मोदी चीन के शी जिनपिंग का अनुकरण कर रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि मोदी के शासन का मॉडल पूरी तरह नकारात्मक गाथा नहीं है.  मोदी के काम के महत्व को स्वीकार नहीं करने और हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है.  रमेश के इस रुख का सिंघवी और थरूर ने समर्थन किया था, जिन्होंने कहा था कि सही काम करने के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की जानी चाहिए

इसे भी पढ़ें –  NRC में नाम दर्ज करवाने के लिए मुसलमानों से ज्यादा हिंदुओं ने किया फर्जीवाड़ा, RSS ने किया इनकार

Related Articles

Back to top button