GiridihJharkhand

गिरिडीह में नुपुर शर्मा के समर्थकों को मिल रही ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी

Giridih: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली निलंबित भाजपा नेत्री नुपूर शर्मा के समर्थकों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है. इधर इस्लामिक कट्टरपंथी नुपूर के समर्थकों को सिर तन से जुदा करने की धमकी देना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को ऐसा मामला गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र से सामने आया है. धमकी देने का मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक रीतेश पांडेय, नगर अध्यक्ष रवीन्द्र स्वर्णकार, कुंदन केसरी और अनूप यादव ने बेंगाबाद थाना को आवेदन देकर विकास राणा को धमकी देने के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मांग की है.

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : अवैध खनन मामले में ED की कार्रवाई, पंकज मिश्रा और डहू यादव समेत कई के बैंक खातों में जमा 36.58 करोड़ सीज

इधर निलंबित भाजपा नेत्री नुपूर शर्मा के समर्थक विकास राणा ने बेंगाबाद थाना प्रभारी को दिए आवेदन में जान बचाने की गुहार लगाते हुए बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा के सूईयाटांड गांव निवासी विकास राणा कहा कि पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली नुपूर शर्मा का समर्थन करने पर अब उन्हें मोबाइल पर गला काट कर हत्या करने की धमकी मिल रही है. कमोवेश, एक बार नहीं, बल्कि उनके मोबाइल नंबर 9939xxxxxx पर एक अंजान नंबर 96938-60984 से कई बार फोन कर धमकी दी जा रही है.

इतना ही नहीं फोन कर धमकी देने वाला आरोपी विकास को जयपुर के कन्हैया और अमरावती के उमेश कोल्हे के तर्ज पर अंजाम भुगतने की बात कर रहा है.

ये भी पढ़ें- ईडी कोर्ट में सीए सुमन कुमार की याचिका खारिज

Related Articles

Back to top button