Uncategorized

पॉर्न अदाकारा स्टेफनी क्लिफोर्ड ने ट्रंप पर ठोका मुकदमा

Los Angeles : व्यस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टेफनी क्लिफोर्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मुकदमा दायर किया है. साथ ही कैलिफोर्निया के जज से 2016 राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिनों पहले हस्ताक्षर किए गैर प्रकटीकरण समझौते को रद्द करने की मांग की है. लॉस एंजिलिस में बुधवार को दायर इस मुकदमें में आरोप लगाया गया है कि समझौता‘‘ अवैध और बिना परिणाम वाला है’’ क्योंकि ट्रंप ने उस पर स्वयं हस्ताक्षर नहीं किये हैं.

इसे भी पढ़ें- बौद्ध और मुस्लिम समाज के बीच सांप्रदायिक तनाव व मस्जिदों पर हमले के बाद श्रीलंका में 10 दिन के लिए आपातकाल

इसे भी पढ़ें- निक्की हेली ने संयुक्त राष्ट्र पर इस्राइल को सताने का आरोप लगाया

स्टेफनी क्लिफोर्ड उर्फ स्टॉर्मी डेनियल ने दावा किया था कि ट्रंप और उनके बीच एक बार शारीरिक संबंध बने थे. और लंबे समय तक दोनों के बीच रिश्ता भी रहा. लेकिन उन्होंने अपने वकील के जरिये दोनों के बीच प्रेम – संबंध होने की बात को नकार दिया था. ट्रंप के वकील, माइकल कोहेन ने कहा कि उन्होंने पॉर्न अदाकारा को समझौते के तौर पर1,30,000 डॉलर दिये थे. उन्होंने भी किसी तरह के प्रेम- संबंधों की बात को नकार दिया था. मुकदमे में कोहेने पर स्टेफनी को अपना‘‘ मुंह बंद रखने की धमकी देने’’ का आरोप भी लगाया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button