
Ahmedabad : केंद्र में राजग की मौजूदा सरकार सबसे कमजोर सरकार है और इसके नेता केवल भाषण देने में अच्छे हैं. कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने यह बात कही. इस क्रम में पटेल ने कहा कि आजादी के बाद से यह सबसे कमजोर सरकार है. बडौ़दा जिले के करजान तहसील के सिंगला गांव में संवाददाताओं के सवाल पर पटेल ने यह जवाब दिया. बता दें कि उनसे जम्मू में ग्रेनेड हमले के बारे में पूछा गया था. जवाब देते हुए पटेल ने कहा, मैं कहता हूं कि यह आजादी के बाद सबसे कमजोर सरकार है. यह सरकार माननी है कि भाषण देने से वह आतंकवाद से लड़ सकती है. अहमद पटेल ने कहा कि इस सरकार को आतंकवाद से लड़ने के लिए बुनियादी चीजें करने की जरूरत है. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब अहमद पटेल ने मोदी सरकार पर इस तरह का करारा प्रहार किया हो. इससे पहले वह जम्मू कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : पाक का दावा- 182 मदरसों को लिया नियंत्रण में, 121 हिरासत में
पुलवामा हमला खुफिया विफलता थी
पुलवामा हमले के बाद अहमद पटेल ने कहा था कि हमारे जवान शहीद हो गये. वह एक खुफिया विफलता थी. मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता. लेकिन, जब भी हम उनकी गलती को बताते हैं या सच्चाई की बात करते हैं, तो हमें देश-विरोधी करार दे दिया जाता है. पटेल ने कहा कि मैं भाजपा को राष्ट्रवाद का एकमात्र अधिकार नहीं देना चाहता हूं. आपने अतीत में कांग्रेस नेताओं की तरह कोई बलिदान नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि मैं हंसता हूं और गुस्सा भी करता हूं जब कोई पूछता है कि कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया. अगर भाजप) यह नहीं देख सकती कि हमने क्या किया है, तो यह हमारी गलती नहीं है. उन्हें यह पूछने में शर्मिंदा होना चाहिए कि हमने क्या किया है 60 साल में.
इसे भी पढ़ें : बिगड़े बोलः कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद ने पुलवामा अटैक पर दिया विवादित बयान, कहा- मोदी और इमरान में…




