Crime NewsDeogharJharkhand

देवघर : पैसों के विवाद में चली गोली, एक घायल

Deoghar : सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन के पास स्थित खोरदह मोहल्ले में एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी. गोलीबारी में घायल व्यक्ति का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इस मामले में घायल की पहचान शालिग्राम यादव के तौर पर हुई है.

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में गोलीबारी की यह घटना हुई है. घायल व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि इस घटना में दो से तीन युवक शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:IMPORTANT NEWS : अब हर पते के लिए होगा डिजिटल एड्रेस कोड, ऑनलाइन शॉपिंग सहित कई मामलों में होगा फायदा

बताया जा रहा है कि गोली दाहिने कंधे के पास लगी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन सिंह सदर अस्पताल पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि पैसों के लेनदेन के विवाद में गोली मारने की घटना हुई है.

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. खबर लिखे जाने तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

इसे भी पढ़ें:शिक्षण संस्थानों में रिक्तियां देख दुःख ही नहीं आश्चर्य भी होता है, इतने कम मानव संसाधन में विवि कैसा चलता होगा : राज्यपाल

Related Articles

Back to top button