
Dhanbad: बीसीसीएल बरोरा एरिया कोलयरी में असंगठित मजदूरों के दो गुट आमने सामने हो गए है. दोनों गुटों में मारपीट भी हुई. जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है. मौके पर बरोरा थाना की पुलिस, सीआईएसएफ ने मोर्चा है संभाला है. लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है.
डीओ धारक कन्हाई चौहान का कोयला लोड नहीं किया जा रहा है. जेएमएम के कारू यादव कोयला लोड कराने की मांग बीसीसीएल, प्रशासन से कर रहे हैं. तनाव को देखते हुए बरोरा थाना प्रभारी ने अतिरिक्त पुलिस बल की मांग वरीय पुलिस अधिकारी से की.
वही विधायक समर्थक मजदूर गुट ने बताया कि असमाजिक तत्व के लोग कोलयरी के माहौल को खराब करना चाह रहे हैं आज भी दर्जनों की संख्या में असमाजिक तत्व के लोग पहुंच माहौल को खराब करने का काम किया है.




