JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

स्मार्ट सिटी एरिया: 11 प्लॉट की रजिस्ट्री बिल्डरों को करने का रास्ता साफ,एचईसी को बकाया 2.48 करोड़ की राशि मिली

Special correspondent

Ranchi: स्मार्ट सिटी एरिया में नीलाम हो चुकी 11 प्लॉट की रजिस्ट्री अब संबंधित बिल्डरों को करने का रास्ता साफ हो गया है. मंत्रिपरिषद ने पिछले कैबिनेट में ही स्मार्ट एरिया के लिए एचईसी से ली गयी जमीन के बदले बकाया 2.48 करोड़ से अधिक की राशि के भुगतान की सहमति प्रदान कर दी है. ऐसे में राशि मिलने के बाद एचईसी कंपनी द्वारा इन प्लॉटों की रेक्टीफाई करके स्मार्ट सिटी को हैंडओवर करेगा जिसके बाद कॉरपोरेशन संबंधित बिल्डरों के नाम जमीन की रजिस्ट्री कर देगा, इसके बाद म्यूटेशन की भी प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

 

दरअसल, राज्य सरकार ने एचईसी से स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट के लिए 656 एकड़ से अधिक की भूमि ली थी,जिसके बदले एचईसी को राशि मुहैया कराया गया. जमीन प्राप्त होने के बाद स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने कुल 51 प्लॉट में आक्शन प्रारंभ किया. जिसके बाद 11 प्लॉट की नीलामी संपन्न हुई. इसके बदले बिल्डरों ने राज्य सरकार को करोड़ों की राशि का भी भुगतान किया, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी अभी तक बिल्डरों को जमीन ट्रांसफर नहीं हो सकी. जमीन नहीं मिलने से बिल्डरों ने सरकार के समक्ष भी दवाब भी बनाया था और कहा था कि जब जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई तो उनके द्वारा प्रोजेक्ट शुरू करने में देरी भी होगी. हालांकि, इन जमीन कुछ जमीन ऐसी थी जिसका सही कागज स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन को नहीं मिला. कुछ जमीन प्लांट के अंदर की भी हस्तांतरित कर दी गयी. इसके बाद स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने एचईसी प्रबंधन के साथ बैठक कर मसले हल निकाल कर उपर्युक्त जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. इसके बाद एचईसी ने बकाया भुगतान करने की शर्त रखी. एचईसी कंपनी की शर्त के कारण नगर विकास विभाग ने बकाया भुगतान के लिए प्रस्ताव तैयार किया जिसके बाद कैबिनेट ने 2.48 करोड़ भुगतान की मंजूरी दी है.

 

ये प्लॉट में अब भवन बनने का रास्ता हुआ साफ

छह प्लॉट आवासीय हैं.

तीन प्लॉट-मिक्स हैं. यानि वाणिज्यक या आवासीय दोनों तरह के भवन बनेंगे.

दो प्लॉट- शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए दी गयी है.

इन्हें दी गयी जमीन

आवासीय-1 ,5.47 एकड़ भूमि, कंपनी मालती रेसीडेंसी इंफ्रा.प्रोजक्ट.

आवासीय-2, 5 एकड़ भूमि, मनीकरण एक्सेल

आवासीय-3, 11.57 एकड़ भूमि,  चेलसी रियल इस्टेट

आवासीय-4,  11 एकड़, बिग रियलटर्स

आवासीय-6, 11.65 एकड़, चैलसी रियल इस्टेट

आवासीय-7, 7.5 एकड़, बिग रियलटस्र

मिक्स यूज-4, 2.16 एकड़, चैलसी रियल इस्टेट

मिक्स यूज-1.9 एकड़, मालती रेसीडेंसी इंफ्रा प्रोजेक्ट

मिक्स यूज- 2.18 एकड़, मनीकरण एक्सेल

 

410 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है इन प्लॉट की नीलामी

6 आवासीय प्लॉट  और तीन मिक्स यूज प्लॉट्स मिलाकर लगभग 58 एकड़ जमीन की नीलामी संपन्न हुई.  जिसमें स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन रांची को लगभग 410 करोड़ रुपए राजस्व के रूप में प्राप्त होगा.  देश के 100 शहरों में भोपाल के बाद रांची दूसरा स्मार्ट सिटी है जिसके द्वारा बाजार से इतनी बड़ी राशि पहले चरण में ही राजस्व के रूप में प्राप्त की गई है जबकि मात्र 9 प्लॉट्स का ही अब तक ऑक्शन हो पाया है. इससे पहले भोपाल ने भी लगभग ढाई सौ करोड़ रूपया अपन से राजस्व के रूप में बाजार से प्राप्त किया था.

Related Articles

Back to top button