National

हॉस्पिटल में लापरवाही की हद! बाथरूम में कोरोना संक्रमित की लाश, थाने में गुमशुदगी की FIR

Mumbai: एक तरफ देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. इस दौरान लापरवाही का भी मामला सामने आ रहा है. कुछ ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के जलगांव सिविल अस्पताल में देखने को मिला है.

 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का सवाल- चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया?, लद्दाख से BJP सांसद बोले- हां…

 

दरअसल, यहां पर जिस कोरोना संक्रमित मरीज को अस्पताल से लापाता होने की बात कही जा रही थी, उसका शव बुधवार को उसी अस्पताल के एक बाथरूम से बरामद किया गया है. अह मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम अविनाश डांगे ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

कोरोना से संक्रमित थी 80 साल की बुजुर्ग महिला

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला को कुछ दिन पहले भुसावल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने के बाद उसे एक जून को जलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उसकी जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकली. बताया जा रहा है कि 2 जून को वह अस्पताल में गायब हो गई. काफी ढूंढने के बाद भी बुजुर्ग का कुछ भी पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

बाथरूम में पड़ा था शव

 

बुधवार सुबह किसी ने जानकारी दी कि एक बुजुर्ग महिला का शव अस्पताल के बाथरूम में पड़ा है. आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन के लोग बाथरूम पहुंचे। शव को देखने के बाद उनके होश उड़ गए. बुजुर्ग महिला को देखने से पता चला कि जिसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी वह महिला 8 दिनों से बाथरूम में पड़ी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button