JharkhandLead NewsPalamu

Palamu : सुखाड़ को लेकर सरकार की तैयारी शुरू, कृषि मंत्री ने लिया पलामू प्रमंडल का जायजा

कहा-10 दिनों में अच्छी बारिश नहीं तो बनेगी 30 साल पूर्व सुखाड़ की स्थिति

Palamu : पलामू प्रमंडल क्षेत्र में कमजोर मानसून के मद्देनजर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने आज पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों का दौरा किया. उन्होंने फसलों के अच्छादन का आकलन किया, तो स्थिति चिंताजनक मिली. परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कृषि मंत्री ने पलामू भ्रमण के दौरान किये गये आकलन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मानसून की स्थिति को देखते हुए सरकार व स्थानीय प्रशासन किसानों के लिए संवेदनशीलता के साथ खड़ा है. पलामू प्रमंडल सहित राज्य में सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. किसानों को झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ दिया जाएगा.

इसके तहत फसल में 30 से 50 प्रतिशत की क्षति पर 3,000 रुपये प्रति एकड़, अधिकतम 15,000 रुपये एवं 50 प्रतिशत से अधिक के फसल नुकसान पर क्षतिपूर्ति के रूप में 4,000 रुपये प्रति एकड़ अधिकतम 20,000 रुपये का लाभ दिये जाने का प्रावधान किया गया है. यह प्रावधान रैयती जमीन एवं बंटाई पर खेत को लेकर खेती करने वालों किसानों पर लागू होगी.

इसे भी पढ़ें:बगैर मीटर के बिजली जलानेवाले उपभोक्ताओं को निगम की चेतावनी, जल्द लगायें निशुल्क मीटर

मंत्री ने कहा कि सुखाड़ की स्थिति होने पर आपदा प्रबंधन के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर राहत कार्य चलाएगी. मंगलवार को सभी विभागों की संयुक्त बैठक हो गई है. इसमें पलामू में वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा.

उनकी बात उपायुक्त से हुई है और उपायुक्त ने 15वें वित्त की राशि से पुराने बांध के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि पशुओं को भी सुरक्षित रखने की योजना है. उनके लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पशुपालन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पशुओं के चारे के लिए एक्शन प्लान तैयार करें.

इसे भी पढ़ें:खुद की अनुशंसित योजनाओं को पूरा नहीं करा पा रहे विधायक

पलामू में हर वर्ष सुखाड़ की स्थिति की विभीषिका देखते हुए यहां के लिए स्थाई समाधान की तैयारी भी सरकार कर रही है. मजबूत एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा और वैकल्पिक खेती कराने की पहल होगी, लेकिन तत्काल वर्तमान स्थिति निपटने की तैयारी है.

मंत्री ने कहा कि पलामू प्रमंडल का दौरा कर उन्होंने फसलों के अच्छादन का आकलन किया, तो पाया कि गढ़वा जिले में एक से डेढ़ प्रतिशत बुआई हुआ है, जबकि पलामू जिले में अबतक 0.25 प्रतिशत ही बुआई हो पाया है, जबकि 15 मई से 15 अगस्त तक बुआई का मुख्य समय होता है. करीब 2 माह अधिक समय बीतने के बाद भी स्थिति भयावह है. यहां वास्तविक रेनफॉल 83 प्रतिशत कम हुआ है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में स्कूलों का नाम बदलने के मामले पर सरकार एक्शन मोड में, होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान पाया कि पलामू के सतबरवा के कुछ हिस्सों में करीब 5 से 6 एकड़ धान का आच्छादन हुआ है. वहीं हजारों-हजार एकड़ खेत खाली पड़े हैं.

उन्होंने किसानों से जब बातचीत की तो किसान हताश एवं निराश थे. कृषि मंत्री ने कहा कि 10 दिनों के अंदर यहां बारिश नहीं होती है, तो 30 साल पूर्व की सुखाड़ वाली स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. प्रेसवार्ता में श्री बादल के साथ बिट्टू पाठक, राजेंद्र सिन्हा आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:Cbse 10 th Result: सीबीएसई ने दसवीं का रिजल्ट भी जारी किया, इसमें भी लड़कियां आगे

Related Articles

Back to top button