
Dhanbad: धनबाद में बीसीसीएल के मुनीडीह प्रोजेक्ट के 16 नंबर सीम में साइड फॉल होने से ठेका मजदूर विजय यादव (43) की मौत हो गयी. घटना में ठेका मजदूर निर्मल गोराई गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
मृतक विजय यादव केंदुआ का रहने वाला था. जबकि निर्मल गोराई मुनीडीह के निवासी हैं. द्वितीय पाली में काम के दौरान दुर्घटना हुई. हादसे के बाद विजय यादव और निर्मल गोराई को तत्काल सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विजय यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें: 1 मार्च से सरकारी में फ्री और प्राइवेट में पैसे देकर लगेगी कोरोना वैक्सीन: प्रकाश जावड़ेकर
बताया जाता है कि घटना के बाद सहकर्मी मजदूर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकालें और माइंस से बाहर लाया तत्काल दोनों को मुनिडीह अस्पताल ले जाया गया इसके बाद सेंट्रल अस्पताल धनबाद भेज दिया गया जहां डॉक्टरों ने मजदूर विजय यादव की मौत हो जाने की बात कही.
बता दें कि आउटसोर्सिंग कम्पनी सिंह एंड संस मूनीडीह प्रोजेक्ट के अधीन कार्य कर रही है. कंपनी से जुड़े कर्मचारी 500 मीटर गहराई में कार्य कर रहे थे. घटनास्थल पर करीब आधा दर्जन मजदूर काम कर रहे थे.
इसी दौरान 1 मीटर चौड़ी और लगभग 15 मीटर लंबी कोयले की चट्टान अचानक गिर पड़ी. चाल धंसने वाली जगह के बिल्कुल करीब 5 मजदूर मौजूद थे इसमें दो दब गए जबकि तीन मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई, जो दबे मजदूरों को निकालकर बाहर लाया.
इसे भी पढ़ें: विधानसभा सत्र में उठेगा हजारीबाग में केरोसिन से विस्फोट का मामला, बाबूलाल मरांडी ने की सरकार से पीड़ितों की मदद की अपील




