Uncategorized

हजारीबाग : हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए – अपर समाहर्ता

हजारीबाग: हजारीबाग के अपर समाहर्ता रामनिवास यादव ने कहा है कि अपने आस पास को स्वच्छ रखना एवं यातायात के नियमों का पालन करना हमारी आदतों में शामिल होना चहिए। हमें सिर्फ अधिकार की बात ही नहीं बल्कि अपने कर्तव्यों का बोध होना चाहिए। वे बृहस्पतिवार को हजारीबाग के सूचना भवन में सड़क सुरक्षा हेतु आयोजित कार्याशाला में एनसीसी कैडरों को संबोधित कर रहें थें। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने वाहन लाईसेंस देकर हमें अधिकार दिया है तो हमें अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। उन्होंने एनसीसी कैडरों को कहा कि लोगों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक करने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर कर्नल भटनागर ने एनसीसी के कैडरों से कहा कि सप्ताह में एक दिन शहर के सभी प्रमुख चौक चैराहों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आप लोगों की मदद् से हमारी कोशिश कामयाब होगी तथा हजारीबाग के लोगों में यातायात नियम तथा यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जानकारी देने के बावजूद सड़क नियमों का उलंघन करेंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर हजारीबाग के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रणव पॉल ने सड़क सुरक्षा से संबंधित पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि विकास का पहला मापदंड सड़क होता है परन्तु सड़क पर कैसे चलना है यह महत्वपूर्ण है।
इस कार्यशाला के बाद कर्नल भटनागर, रामनिवास यादव एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा एनसीसी कैडरों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखायी गयी। रैली के माध्यम से पूरे शहर में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button