Uncategorized

नियम के खिलाफ काम करनेवालों पर कार्रवाई होगी : सिमडेगा DC

सिमडेगा: सिमडेगा उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे शौचालय निर्माण गुणवत्ता के साथ पारदर्शिता पर ध्यान देना होगा। सरकार के नियम के विरूद्ध कार्य में बाधक बनने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। वे बृहस्पतिवार को बानो प्रखण्ड कार्यालय के सभाकक्ष में मुखिया, जलसहीया के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत् किये जा रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा कर रहे थे।
उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पीएचडी को निर्देश दिया कि जिस क्षेत्र के मुखिया के द्वारा शौचालय निर्माण के लिए राशि की मांग की गई है उन्हें 10 फरवरी तक उनके खातों में राशि भेज दें। उन्होंने बीडीओ, कार्यपालक अभियंता पीएचडी, युनिसेफ प्रखण्ड समन्वय को निर्देश दिया कि जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें। उन्होंने बीडीओ बानो को शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि समय सीमा के अंदर शौचालय निर्माण का कार्य खत्म करें। जिस क्षेत्र में शौचालय निर्माण का कार्य सबसे गुणवत्तापूर्ण होगा उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह में एक जलसहिया और हर दो सप्ताह में एक मुखिया को उनके द्वारा शौचालय निर्माण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी मुखिया को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण हेतु राशि खत्म होने के एक सप्ताह के अन्दर राशि मांग प्रतिवेदन पीएचडी विभाग को दे दें।
(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button