JharkhandRanchi

मौसम विभाग की चोतावनीः अगले कुछ घंटों में रांची, रामगढ़, गुमला समेत कई जिलों में वज्रपात, तूफान व बारिश

Ranchi : एक तो कोरोना की मार उस पर मौसम का रोज-रोज बदलता मिजाज. दोनों ने आदमी के जीवन का दुभर कर दिया है. अब खबर है कि आने वाले कुछ समय में राज्य के कई जिलों में मौसम बदल सकता है. खबर लिखे जाने तक रांची में जमकर बारिश हुई है. अब इन जिलों में बादल गर्जन के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है.

इन जिलों में कई स्थानों पर बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है. बिजली गिरने की बात भी कही गयी है. मौसम विभाग ने इस मामले में तात्‍कालिक चेतावनी जारी कर यह जानकारी दी है. बता दें कि रांची के कई हिस्‍सों में बारिश शुरू भी हो गई है.

मौसम विभाग की सूचना के अनुसार गुमला, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, गढ़वा, रांची जिलों के कुछ भागों में बदले मौसम का नजारा देखने को मिलेगा. इन जिलों के कुछ हिस्सों में आंधी चल सकती है. इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. साथ ही, बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग के मद्देनजर इन जिलों के लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. लोगों को घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गयी है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button