नई दिल्ली: आपराधिक पृष्ठभूमि के राजनेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को बिहार के सीवान डिस्ट्रिक्ट जेल से दिल्ली के तिहाड़ जेल स्थानांतरित करने तथा उनके खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई दिल्ली में कराने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय एक याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह उस याचिका पर भी सुनवाई करेगा, जिसमें राजद नेता के खिलाफ चल रहे मामलों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की गई है।
न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा तथा न्यायमूर्ति अमिताव रॉय की पीठ ने इसकी घोषणा की। हालांकि शहाबुद्दीन का पक्ष रखने के लिए न्यायालय में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर नेफाडे संबंधित याचिका का विरोध किया।।
अधिवक्ता ने कहा कि इससे शहाबुद्दीन के संबंधियों का उनसे मिलने के अधिकार का हनन होगा।
पीठ ने कहा, “यह गवाहों की सुरक्षा तथा निष्पक्ष सुनवाई के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण मामला है।”




