Crime NewsJharkhandRanchi

मैक्लुस्कीगंज: दो भाइयों ने मिलकर की थी बहन के प्रेमी की हत्या

Ranchi: रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने प्रेम नारायण तिवारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में रूपेश मुंडा और रोहित मुंडा शामिल हैं. दोनों मैक्लुस्कीगंज के रहने वाले हैं और सगे भाई हैं. इनकी निशानदेही पर मृतक का एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हरगु बसरिया जंगल से बीते 9 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए खलारी डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था.

इसे भी पढ़ें : सांसद संजय सेठ ने रेलवे चेयरमैन से लोहरदगा रूट से रांची नयी-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मांग

टीम ने अनुसंधान के क्रम में मृतक की शर्ट और पैंट में फेमस टेलर गढ़वा का स्टीकर लगा हुआ देखा. फेमस टेलर से संपर्क करने पर मालूम हुआ कि मृतक का नाम प्रेम नारायण तिवारी है. वह गढ़वा जिले के खुरीडीह का रहने वाला है. टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग से हत्या में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. दोनों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनके बहन के साथ प्रेम नारायण तिवारी का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे दुखी होकर इन लोगों के द्वारा रस्सी से गला दबाकर प्रेम नारायण तिवारी की हत्या कर शव को हरगु बसरिया जंगल में छुपा दिया गया.

इसे भी पढ़ें : आजसू पार्टी ने मानभूम-जंगलमहल क्षेत्रीय प्रशासन के गठन की मांग

Related Articles

Back to top button