National

भाई के खिलाफ IT की कार्रवाई से भड़की मायावती, BJP पर बेनामी संपत्ति के बल पर चुनाव जीतने का लगाया आरोप

Lucknow: नोएडा में अपने भाई की कथित बेनामी संपत्ति ज़ब्त किये जाने से नाराज बसपा प्रमुख मायावती ने बीजेपी और आरएसएस पर जोरदार हमला किया.

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर बेहद तल्ख आरोप लगाते हुए मायावती ने शुक्रवार को कहा कि इस पार्टी ने पिछला लोकसभा चुनाव बेनामी संपत्ति के जरिए ही जीता है और उसे सबसे पहले इसका खुलासा करना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंःबिहार में फिर मॉब लिंचिंगः सारण में मवेशी चोरी के शक में दो लोगों की पीट कर हत्या, दो जख्मी

मायावती ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि जब दलित और वंचित वर्ग का कोई व्यक्ति तरक्की हासिल करता है तो भाजपा के लोगों को बहुत परेशानी होती है. और फिर वह सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके अपनी ओर से जातिवादी द्वेष निकालते हैं.

उनका इशारा अपने भाई बसपा उपाध्यक्ष आनंद कुमार की तरफ था, जिनका नोएडा स्थित 400 करोड़ रुपए का बेनामी भूखंड आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ेंःकर्नाटक संकटः राज्यपाल ने दोपहर डेढ़ बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का दिया निर्देश, सदन में ही सोये BJP MLA

कहां से आये दो हजार करोड़ रुपये- मायावती

मायावती ने दावा किया कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खाते में दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जमा हुई, जिसका खुलासा आज तक नहीं किया गया. क्या यह बेनामी संपत्ति नहीं है? इसका भी खुलासा होना चाहिए और पूरे देश को मालूम होना चाहिए.

बसपा अध्यक्ष ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को छोड़ दें. नरेंद्र मोदी और अमित शाह एंड कंपनी की जो सरकार है, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि उनके सत्ता में आने के बाद अरबों-खरबों की संपत्ति उनकी पार्टी के दफ्तरों के लिए कहां से आयी, उसका भी खुलासा होना चाहिए. क्या यह बेनामी पैसे से खरीदी गई संपत्ति नहीं है?’’

इसे भी पढ़ेंःकोल्हान के बाद पलामू में नक्सलियों की सक्रियता बढ़ी, वाहन जला पुलिस को दे रहे खुली चुनौती

Related Articles

Back to top button