
Palamu : जल, जंगल, जमीन के अधिकार को लेकर पलामू जिले के तरहसी प्रखंड की गोइंदी पंचायत के जमुनियाडीह में ग्राम सभा की गयी. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पांकी विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह पांकी अनुमंडल संघर्ष समिति के संयोजक लाल सूरज उपस्थित थे.
उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन पर मूल वासियों का जन्म सिद्ध अधिकार है. इसे बचाने के लिए लोगों ने अपनी जान तक गंवाई है. वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और सरकार कहती है कि यह जमीन मूल वासियों की नहीं है.
इसे भी पढ़ें : Lohardaga : ईसाई धर्म छोड़ सरना समाज में की घरवापसी
भाजपा नेता ने कहा कि विभाग द्वारा गरीब, मजदूर किसान, दलित शोषित पिछड़ा आदिवासी समाज के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें परेशान करने की नियत से लगातार नोटिस भेजा जा रहा है. वन विभाग की बंजर भूमि को गरीब गुरबा दो-तीन पीढ़ी से जोतते चले आ रहे हैं जिससे भूमि अब उपजाऊ हो गई है. लोग सरकार से और वन विभाग के लोगों से वन पट्टा की मांग करते हैं तो उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जाती है.
इसे भी पढ़ें : SKMCH में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मद से 57 लाख की हेराफेरी, ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार महतो जल जंगल जमीन बचाओ संघर्ष मोर्चा की झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष ने कहा कि वन अधिनियम के तहत समय-समय पर वन पट्टा देने के लिए कानून है, परंतु सरकार और प्रशासन यहां के मूल वासियों को वन पट्टा देने से मना करती है, जबकि भारत सरकार और राज्य सरकार दोनों के पास वन अधिनियम के तहत वन पट्टा देने के लिए समय-समय पर कानून बना लेकिन वन विभाग के लोग कहते हैं यह जमीन वन विभाग का है.
भाजपा के तरहसी मंडल अध्यक्ष कन्हाई लाल सिंह ने कहा कि जमुनियाडीह हो या फिर गोइंदी या कसमार, सभी जगह दलित, आदिवासी वर्षों से जोत कोड़ करते आ रहे हैं, लेकिन वन विभाग यहां से लोगों को भगाने में जुटा हुआ है। ऐसे लोगों के साथ शोषण किया जा रहा है, लेकिन लाल सूरज के नेतृत्व में लड़ाई तेज की गयी है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोइंदी के समाजसेवी परीखन पासवान ने की, जबकि संचालन राजेश कुमार ने किया. मौके पर पांकी अनुमंडल संघर्ष समिति के संयोजक प्रधान महासचिव निरंजन कुमार यादव, आजसू पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी अकमल खान, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुखिया कामाख्या सिंह, पंकज सिंह, संतोष मेहता, सुशीला देवी, अशोक भारती, कईल भुइयां, अर्जुन सिंह, पदार्थ साव, सेवन यादव हजारों लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : टाटानगर रेलवे स्टेशन से दो शातिर चोर गिरफ्तार, टैब और मोबाइल बरामद




