
- किसानों के 26 मार्च के भारत बंद का माओवादी का समर्थन, बिहार-झारखण्ड मे हाई अलर्ट जारी
Ramchi: बिहार के गया जिले में मुठभेड़ में चार नक्संलियों के मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने 24 और 25 मार्च को दक्षिणी बिहार और पश्चिमी झारखंड को बंद करने का ऐलान किया है.
भाकपा माओवादियों ने विज्ञप्ति के माध्यकम से 16 मार्च को डुमरिया प्रखण्ड के छकरबंधा जंगल में कोबरा, सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को फर्जी मुठभेड़ बताया है. पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने पुलिस पर साजिश के तहत अमरेश, शिवपूजन, सीता, उदय की गोली मार कर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की बता बताकर श्रेय जीतना चाहती है. लेकिन यह नक्सली नेताओं की हत्या है मुठभेड़ नहीं है.
भाकपा माओवादियों के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी ने प्रेस रिलीज जारी कर 26 मार्च के भारत बंद का समर्थन करते हुए उसे आम लोगों से भी सफल बनाने की अपील की है. माओवादियों की चिट्ठी में तीनों कृषि कानूनों पर विरोध जताया गया है. बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद की ओर से जारी किए गए पत्र में किसानों को समर्थन देने की बात कही गई है.
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया गया है.भाकपा माओवादी ने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए लिखा है कि तीनों कृषि कानून जन विरोधी हैं. इसलिए इसे रद्द करना अत्यंत आवश्यक है. तीनों कानूनों के विरोध में किसानों ने 26 मार्च को जो बंद बुलाया है, उसका संगठन पूर्ण रूप से समर्थन करता है.
भाकपा माओवादी के 24 और 25 मार्च को दक्षिणी बिहार और पश्चिमी झारखण्ड में बंद का ऐलान और भाकपा माओवादी द्वारा 26 मार्च को किसानों द्वारा भारत बंद को समर्थन देखते हुए बिहार-झारखण्ड मे अलर्ट जारी कर दिया है और चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है.




