
Giridih : बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के बरमोरिया पंचायत में जेसीबी चालक और मजदूरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण का काम कर रहे मजदूरों के साथ माओवादियों ने मारपीट की है. झारखंड- बिहार सीमावर्ती इलाके के जमुई की है जो गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना के करीब है.
जानकारी मिलने के बाद घटना के दूसरे दिन जमुई के अभियान एएसपी सुधांशु कुमार के साथ चकाई थाना प्रभारी राजीव कुमार और गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार घटनास्थल पहुंचे.
इसे भी पढ़ें:बंगाल चुनाव : रैलियों और रोड शो पर हाई कोर्ट की खिंचाई के बाद रेस हुआ चुनाव आयोग, एक ही चरण में होंगे चुनाव
जानकारी के अनुसार घटना मध्य रात्रि की बताई जा रही है. जहां हथियार के साथ 20 की संख्या में लोग पहुंचे. जहां सड़क और पुल निर्माण के काम में लगे मड़वा जेसीबी चालक और मजदूरों के साथ मारपीट की गयी.
अचानक हथियार के साथ अज्ञात लोगों को देख कर चालक और मजदूर भी डर गए. इस दौरान एक मजदूर वहां से भगाने का प्रयास किया तो माओवादी ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और उनकी पिटाई कर दी.
जिन लोगों के साथ मारपीट की गई उनमें जेसीबी चालक प्रकाश यादव हैं जो बरही के रहने वाले हैं. इसके साथ ही भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के रूपन यादव शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें:मजदूरों की वापसी को ध्यान में रखते हुए पनवेल और हटिया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन




