Uncategorized

नगड़ी : धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से बवाल, लोगों ने थाना घेरा, पुलिस बल तैनात 

Ranchi  :  रांची के नगड़ी प्रखंड के एक धार्मिक स्थल में मंगलवार सुबह प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद करा दिया और थाना पहुंच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और धार्मिक स्थान को साफ करा दिया गया. नगड़ी में दुकानें बंद हो गयीं पर सड़कों पर आवागमन चालू था. प्रशासन के द्वारा सडक से भीड़ को हटा दिया गया. प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए इलाके में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है. नगड़ी की  स्थिति  पुरी तरह प्रशासन के नियंञण में है और प्रशासन के द्वारा स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : आजसू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, कहा – रोका जाये दारोगा बहाली और जेपीएससी में स्थानीय की बहाली

समाज को लड़ाने का काम करने का प्रयास किया जा रहा है

इस घटना के बाद रांची के ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के नेतृत्व में सशस्त्र  पुलिस बल तैनात कर दिया गया. उसके बाद वहां का माहौल नियंत्रण में है. दूसरे पक्ष के लोग धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस फेंकने वाले दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े गये. हालांकि सड़कों पर वाहनों का आवागन सामान्य है, पर माहौल तनावपूर्ण है. जानकारी के अनुसार घटना के बाद दो गुटों के बीच झड़प भी हुई है और एक दूसरे पर पथराव भी किया गया है. लोग दुकानें बंद कर सड़क पर उतर गये और लोकल थाना का घेराव किया गया. वही इलाके के प्रबुद़ध लोगों का मानना है.  नगडी़ में असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए एक धार्मिक स्थल में प्रतिबंधित मांस फेंक कर समाज को लड़ाने का काम करने का प्रयास किया जा रहा है,  जिसे अमनपंसद नगड़ी के लोग किसी भी सूरत में पूरा नही होने देंगे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button