
Kolkata : बंगाल की CM ममता बनर्जी ने दिल्ली हिंसा को पूर्व नियोजित नरसंहार करार दिया है. साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता रैली में कथित तौर पर लगे गोली मारो… के नारे पर CM ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों की निंदा करती हूं जिन्होंने कोलकाता की सड़कों पर नारे लगाये. कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा. इससे पूर्व पश्चिम बंगाल चुनाव 2020 को लेकर TMC ने अपना अभियान शुरू किया.
कोलकाता में ऐसे नारे बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे

ममता बनर्जी ने गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर कहा कि यह दिल्ली नहीं है, कोलकाता में ऐसे नारों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. खबर है कि कोलकाता पुलिस ने इस मामले में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. ममता बनर्जी ने दिल्ली हिंसा को पूर्व नियोजित नरसंहार बताते हुए कहा कि हम दुखी और उदास हैं. हम दिल्ली में हुई घटना की निंदा करते हैं. ममता ने कहा कि यह एक पूर्व नियोजित नरसंहार था. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में दंगों का गुजरात मॉडल लागू करने की कोशिश कर रही है.
रविवार को कोलकाता के शहीद मीनार इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में आयोजित रैली में हिस्सा लेने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे. आरोप है कि इस दौरान यहां गोली मारो… जैसे नारे लगाये गये.
इसे भी पढ़ें : #Delhi_Violence : संसद भवन में दिल्ली हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, गृह मंत्री इस्तीफा दो.. नफरत की भाषा बंद करो.. के नारे लगाये
पश्चिम बंगाल कट्टरता और घृणा के बिना बेहतर है
TMC ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर निशाना साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की और कहा कि उपदेश देने के बजाय उन्हें दिल्ली हिंसा में निर्दोष लोगों की जान नहीं बचा पाने के लिए माफी मांगनी चाहिए. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल कट्टरता और घृणा के बगैर बेहतर है. भाजपा प्रदेश में घृणा फैलाने की कोशिश कर रही है.
इसे भी पढ़ें : #Nirbhaya_Case: दोषी पवन गुप्ता की क्यूरेटिव पिटीशन SC ने की खारिज, फांसी में अब भी पेंच
बंगाल की गौरव ममता… के नाम से जन संपर्क अभियान शुरू
‘तृणमूल कांग्रेस ने बांग्लार गोर्बो ममता’ (बंगाल की गौरव ममता) के नाम से जन संपर्क अभियान शुरू किया है. खबरों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आगामी नगर निकाय चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान बांग्लार गोर्बो ममता की सोमवार को शुरुआत की. TMC के सूत्रों के अनुसार अभियान के तहत तृणमूल कांग्रेस (TMC) के करीब एक लाख कार्यकर्ता शहर के विभिन्न हिस्सों में जायेंगे और लोगों को समझाएंगे कि बनर्जी पश्चिम बंगाल के विकास एवं प्रगति के लिए तथा राज्य के सांप्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए कितनी जरूरी हैं.
कार्यक्रम का पहला चरण 75 दिनों तक चलेगा. बनर्जी ने पिछले साल चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह पर अन्य संपर्क कार्यक्रम के तहत एक हेल्पलाइन नंबर और एक वेबसाइट शुरू की थी. सूत्रों के अनुसार संपर्क अभियान दीदी के बोलो को पहले महीने में जबर्दस्त समर्थन प्राप्त हुआ था जहां 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई थी.
इसे भी पढ़ें : #Hate_Speech : सुप्रीम कोर्ट भाजपा नेता कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा के भड़काऊ भाषण को लेकर बुधवार को सुनवाई करेगा




