NationalWest Bengal

ममता बनर्जी ने कहा, देश की बदहाल #Economy से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए चंद्रयान-2 मिशन का इस्तेमाल कर रही है मोदी सरकार

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रयान-2 मिशन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. ममता ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार देश की बदहाल अर्थव्यवस्था से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए चंद्रयान-2 का इस्तेमाल कर रही है. जान लें कि चंद्रमा पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग के कुछ ही घंटे बचे हैं. भारत अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में इतिहास रचने वाला है.

अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर यान उतारने वाला चौथा देश बनने जा रहा है. वैज्ञानिकों के साथ-साथ पूरा देश उस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है , लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश के मून मिशन को सियासत में घसीट रही हैं .

चंद्रयान मिशन का प्रचार

शुक्रवार को कोलकाता स्थित राज्य विधानसभा में ममता ने कहा कि केंद्र सरकार चंद्रयान मिशन का प्रचार इस तरह कर रही है जैसे कि देश में पहली बार चंद्रयान लॉन्च हुआ हो और नरेंद्र मोदी के सरकार में आने से पूर्व ऐसे मिशन कभी भी शुरू न हुए हों. असल मामले में चंद्रयान-2 एक ऐसा मिशन है, जिसका इस्तेमाल देश में चल रही आर्थिक बदहाली की खबरों को छिपाने के लिए किया जा रहा है.

इस क्रम में आईएनएक्स मीडिया करप्शन केस में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी और जेल जाने पर ममता ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा लेकिन भाजपा सरकार को उनके प्रति कुछ तो सम्मान दिखाना चाहिए था.

इसे भी पढ़ें : #InxMediaCase : कपिल सिब्बल का दर्द छलका, हमारी मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा कौन करेगा? सरकार? सीबीआई? ईडी? या अदालतें? …

Related Articles

Back to top button