
Kolkata : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में यदि हिम्मत हो तो 2019 के चुनाव में बंगाल से लड़ कर दिखायें, नोटबंदी जैसी हालत होगी. भाजपा चाहे जितनी सीटों से लड़कर दिखाये, नोटबंदी के कदम की तरह यहां फेल हो जायेगी. यह चुनौती पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने पीएम मोदी और भाजपा कोदी है. लोकसभा चुनाव के मौसम में नेता अब एक दूसरे को चुनौती देने में जुट गये हैं. बता दें कि पीएम मोदी के बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर संवाददाताओं के सवाल के जवाब में ममता बनर्जी ने कहा, कोई भी व्यक्ति किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकता है. यह एक लोकतांत्रिक अधिकार है.
इसे भी पढ़ें : राफेल मामले में पुनर्विचार याचिकाओं के साथ दाखिल दस्तावेज राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये संवेदनशील : केंद्र
लोकसभा चुनाव भाजपा के ताबूत की अंतिम कील होगी
मैं भी वाराणसी से लड़ सकती हूं. लेकिन यदि वह बंगाल से लड़ते हैं तो उनकी स्थिति नोटबंदी जैसी होगी. वह जनता की अदालत में दंडित किए जायेंगे. ममता ने इस क्रम में कहा, मैं समझती हूं कि देश को उन्होंने जो नुकसान पहुंचाया है, उसके लिए उन्हें लोगों को जवाब देना होगा. वह लड़ें, हमें बहुत खुशी होगी. यदि वह एक सीट से आश्वस्त नहीं हैं, तो सभी 42 सीटों पर लड़ें. पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं. तृणमूल अध्यक्ष ममता ने ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के ताबूत की अंतिम कील होगी. उन्होंने दावा किया, उन्होंने कहा कि बंगाल के मतदान केंद्र अत्यंत संवेदनशील हैं. वे लड़ें और अपनी राजनीतिक सेना लेकर आये. चाहे आरएसएस, बजरंग दल हो, वे बंगाल आयें और यहां के भोजन और संस्कृति का आनंद लें. ममता ने कहा कि जनता उन्हें बाय-बाय कह देगी.
इसे भी पढ़ें : अवैध प्रवासियों की समस्या: असम की बीजेपी सरकार पर फूटा SC का गुस्सा, कहा- मजाक बना दिया है




