ChaibasaDharm-JyotishJharkhand

Chaibasa Kali Puja: आमला टोला सार्वजन‍िन काली पूजा समि‍त‍ि मनायेगी गोल्डन जुबली, तैयार‍ियों का खींचा गया खाका

Chaibasa: आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति चाईबासा की गोल्डन जुबली धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को टाटा रोड स्थित एक होटल में समिति के अध्यक्ष सुनिल प्रसाद साव की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पश्‍च‍िम बंगाल के प्रसिद्ध टीम के माध्‍यम से आकर्षक भव्य पंडाल, प्रतिमा तथा विद्युत सज्जा का कार्य कराया जाएगा. 50 वें वर्ष ” गोल्डन जुबली ” के अवसर पर आकर्षक विद्युत सज्जा के दायरे को चार गुना बढ़ा दिया गया है. विभिन्न स्थलों में मनोरम झांकी का भी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा. बैठक को संबोधित करते हुए समिति के सलाहकार विनय कुमार ठाकुर ने पूजा समिति के पदाधिकारियों को पूजा समिति से संबंधित कार्यों के लिए सभी को अलग -अलग जिम्मेदारी दी तथा उनसे अपने दस सदस्यीय टीम का गठन करने को कहा.
बैठक में इनकी रही मौजूदगी


बैठक में समिति के संरक्षक शंभु दयाल अग्रवाल, रमेश खिरवाल, पवित्र कुमार भट्टाचार्य, सचिव त्रिशानु राय, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार खिरवाल, गोपाल चटर्जी, तड़ित विश्वास, स्वाधीन बनर्जी, वेदांत खिरवाल, विजय गर्ग, संदीप भवसार, संजय कुमार पोद्दार, देबजीत चटर्जी, संजय गर्ग, रौशन कुमार, अभिषेक मिश्रा, हाजी निजाम, मानस घोष, दीपक शर्मा, मो.सलीम, अनूप जोशी, मनीष पसारी, गौतम सरकार, भरत रुंगटा, रौनक सिन्हा, रतन डे, आलोक मजूमदार, सुशील सिंह , अमित दधिची, सुभम दास, जितेन्द्र सिन्हा, लखन महतो, मिथिलेश झा, राजीव कुमार गुप्ता, मनोज कुमार साव, चित्तरंजन दास आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- Adityapur: मैट्रि‍क व इंटर के टॉपरों को सम्‍मान‍ित करते हुए बोले नामचीन उद्यमी एसके बेहरा- उच्च शिक्षा हासिल करें, मगर अपने वतन के लिए काम करें

Related Articles

Back to top button