
Mumbai: महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे आये पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार गठन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पायी है. सीएम की कुर्सी को लेकर फंस रहे पेंच के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने इशारों में बीजेपी पर ताना मारा है. संजय राउत ने बीजेपी पर तीखा तंज कसते हुए कहा, ‘यहां कोई दुष्यंत नहीं है, जिसके पिता जेल में हैं. यहां हम हैं जो धर्म और सत्य की राजनीति करते हैं.’
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार वो नेता हैं, जिन्होंने बीजेपी-कांग्रेस के खिलाफ प्रदेश में माहौल बनाया है. ऐसे में वो बीजेपी में नहीं जायेंगे.
इसे भी पढ़ेंः#Maharashtra: सत्ता की रेस में बीजेपी-शिवसेना, भाजपा का दावा- 15 निर्दलीय विधायकों का मिला समर्थन
यहां कोई दुष्यंत नहीं- राउत
महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर जिच जारी है. इसी बीच शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं है जिसके पिता जेल में हों, हमारे पास भी विकल्प है.
राउत ने कहा, ‘उद्धव ठाकरे जी ने कहा है कि हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं, लेकिन हम उस विकल्प को स्वीकार करने का पाप नहीं करना चाहते हैं. शिवसेना ने हमेशा सच्चाई की राजनीति की है, हम सत्ता के भूखे नहीं हैं.’
There is no Dushyant in Maharashtra, Shiv Sena practices politics of Dharma and Satya: Sanjay Raut
Read @ANI Story | https://t.co/Y5NNkmm3G3 pic.twitter.com/hykxC9a4ki
— ANI Digital (@ani_digital) October 29, 2019
साथ ही एनसीपी के बीजेपी के साथ गठबंधन के सवालों पर शिवसेना नेता ने कहा कि शरद पवार वो नेता है, जिन्होंने बीजेपी-कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया है. ऐसे में वो भाजपा के साथ नहीं जायेंगे.
इसे भी पढ़ेंः#Jamshedpur: BJP की नई सदस्या पूर्व IAS सुचित्रा सिन्हा के कोल्हान से चुनाव लड़ने की अटकलें
सीएम पद को लेकर खींचतान
बीजेपी-शिवसेना में मुख्यमंत्री पद को लेकर पेंच फंस रहा है. रिजल्ट के बाद ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले (यानी ढाई साल बीजेपी का सीएम, ढाई साल शिवसेना का) पर सरकार बनाने की बात कर रही है. वहीं चुनाव से पहले भी शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे उद्धव ठाकरे ने अपने इंटरव्यू में भी कहा था कि वह शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं.
जिसके बाद से महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना में सरकार बनाने को लेकर नतीजे आने के पांचवें दिन भी पेंच फंसा हुआ है. इधर सोमवार को दोनों दलों के नेताओं ने राज्यपाल से अलग-अलग मुलाकात भी की थी. जिसे लेकर माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और सरकार में पदों को लेकर बातचीत सुलझ नहीं सकी है.
दबाव की राजनीति के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के 30 अक्टूबर को मुंबई पहुंचने की खबर है. माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार के गठन के फॉर्मूले को अमलीजामा पहना सकते हैं.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं. शरद पवार नीत राकांपा ने 54 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस के हिस्से 44 सीट आई हैं.
इसे भी पढ़ेंःहजारीबाग में TPC उग्रवादियों का उत्पात, सात वाहनों को किया आग के हवाले




