
New Delhi: चुनावी माहौल है, ऐसे में नेताओं के छींटाकशी का दौर भी जारी है. बीजेपी की मुखर नेता स्मृति ईरानी अक्सर कांग्रेस के निशाने पर रहीं हैं.
अब उनकी शिक्षा को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है. लेकिन सुरीले अंदाज में. इसे लेकर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता की. और गाना गाकर केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधा.
12वीं पास हैं स्मृति ईरानी
दरअसल, अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने स्मृति ईरानी को प्रत्याशी बनाया है. केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को पूरे दमखम के साथ नामांकन दाखिल किया.
इसे भी पढ़ेंः पूर्व सेना प्रमुखों की राष्ट्रपति को चिट्ठी, सेना के नाम पर राजनीति से नाराज
जिससे इस बात का खुलासा हुआ कि स्मृति ईरानी ने ग्रेजुएशन में दाखिला तो लिया था. लेकिन बी. कॉम की पढ़ाई पूरी नहीं की. यानी वो 12वीं तक ही पढ़ी हुई हैं.
अपने नामांकन के दौरान दिए हलफनामे में स्मृति ने कहा कि उन्होंने 1991 में सेकेंडरी स्कूल परीक्षा और 1993 में सीनियर सेंकेडरी स्कूल परीक्षा पास की.
स्मृति ने चुनाव आयोग को बताया कि उन्होंने 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से तीन साल के डिग्री कोर्स में अपना बैचलर ऑफ कॉमर्स (पार्ट- I) पूरा नहीं किया है. केंद्रीय मंत्री ने इस साल 4.71 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है.
कांग्रेस का सुरीला तंज
हलफनामे के बाद से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एकबार फिर कांग्रेस के निशाने पर आ गईं हैं. कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने स्मृति ईरानी के एजुकेशन पर निशाना साधा है. और इसके लिए बाकायदा प्रियंका ने गाना गाकर केंद्रीय मंत्री पर चुटकी ली.
इसे भी पढ़ेंः चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 30 मई तक चुनाव आयोग को चंदे की जानकारी दें पार्टियां
अभिनय की दुनिया से राजनीति में आय़ीं स्मृति ईरानी पर सुरीले अंदाज में तंज कसते हुए, उनके मशहूर सीरियल ‘क्योंकि…सास भी कभी बहु थी’ की थीम लाइन पर गाना बनाया है.
#WATCH Congress’ Priyanka Chaturdevi: A new serial is going to come, ‘Kyunki Mantri Bhi Kabhi Graduate Thi’; Its opening line will be ‘Qualifications ke bhi roop badalte hain, naye-naye sanche mein dhalte hain, ek degree aati hai, ek degree jaati hai, bante affidavit naye hain. pic.twitter.com/o8My3RX9JR
— ANI (@ANI) April 12, 2019
प्रियंका ने कहा, क्वालिफिकेशन के भी रूप बदलते हैं, नए-नए सांचे में ढलते हैं, एक डिग्री आती है, एक डिग्री जाती है, बनते एफिडेविट नए हैं’.
ज्ञात हो कि 2014 के चुनावों के लिए दिए अपने हलफनामे में स्मृति ईरानी ने कथित तौर पर कहा था कि उन्होंने 1994 में यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था. लेकिन उनके इस दावे की सत्यता पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाते हुए उनके ग्रेजुएट न होने की बात कही थी.
इसे भी पढ़ेंःपलामू : 70 साल में एक बांध का भी नहीं हुआ निर्माण, ग्रामीण करेंगे वोट…




