
Ramgarh: रामगढ़ रांची मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घट रही है,जिससे आए दिन जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है. शनिवार को हुए दो अलग अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई. दोपहर को हुई पहली घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो दूसरी घटना रात लगभग 8:30 बजे सैनी होटल के पास हुई,इस दुर्घटना में रांची की ओर से आ रहे एक कंटेनर ने विपरीत दिशा से आ रही एक मारुति कार को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना के बाद सड़क जाम की स्थिति बन गई और दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया.वहीं इस घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई क्योंकि कंटेनर का केबिन मारुति कार पर चढ़ गया था. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रामगढ़ पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच राहत कार्य शुरू किया. इस दौरान मारुति वैन में एफ से एक अन्य व्यक्ति को गाड़ी से निकाल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया तो वहीं सड़क जाम को खत्म करने की कवायद भी की जिससे NH 33 में एक बार फिर से वाहनों का परिचालन शुरू हो गया.
इसे भी पढ़ें: दूरदर्शन रांची के तत्कालीन उप निदेशक शैलेश पंडित के जब्त सामान को रिलीज करने का आदेश




