
Sahibganj : साहिबगंज डीसी राम निवास यादव ने रविवार को जिला खनन टास्क फोर्स की टीम के साथ मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में संचालित अवैध क्रेशर प्लांट का निरीक्षण किया. मौके पर एक हाइवा, 9 पोकलेन और 2 ड्रिल मशीन जब्त किया गया. साथ ही 3 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. जानकारी के अनुसास क्षेत्र में संचालित 5 क्रेशर प्लांट की जांच की गय, जिसमें कोई भी सरकारी मानको पर खरी नहीं उतरी. संचालको के मौजूद नहीं होने की वजह से उपायुक्त नाराज दिखे. उपायुक्त ने सभी को नोटीस देने की बात कही है. डीसी ने कहा कि पांचों क्रशर मालिक व दोनों पत्थर खदान संचालक एक सप्ताह के अंदर अपनी-अपनी क्रशर संबंधित व पत्थर खदान से संबंधित सभी प्रकार के दिखाएं. इसके बाद ही कोई भी पत्थर खदान व क्रशर मालिक अपने क्रशर संचालित कर सकेंगे.
डीसी के आने की भनक से चार नंबर मंडी में पसरा सन्नाटा
डीसी के आने की भनक मात्र से पूरे क्रशर व खदान में सन्नाटा पसर गया. कार्रवाई क्रशन संचालकों में हड़कंप है. उपायुक्त ने कहा है कि अवैध रूप से खादान का संचालन करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.
मौके पर साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसडीपीओ, मंडरो सीओ नरेश कुमार मुंडा, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद सहित पुलिस बल कई जवान मौजूद थे.




