DhanbadJharkhand

प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, सुरक्षा के लिए पहुंचे थाने

Dhanbad : कोरोना काल में भी लोगों का प्यार परवान चढ़ रहा है. ऐसा ही एक मामला महिला थाना में सोमवार को दिखा. कतरास का प्रेमी जोड़ा आपसी रजामंदी से विवाह रचाकर महिला थाने पहुंचा. जहां नव दंपति ने महिला थाना से सुरक्षा की गुहार लगाई.

बताया जा रहा है कि कतरास की रहने वाली एक युवती का वहीं के एक युवक से प्रेम संबंध था. इस बीच परिजन युवती की शादी दूसरी जगह तय कर रहे थे. जिसका विरोध युवती कर रही थी, परंतु परिजनों की रजामंदी नहीं होते देख वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर निकल गयी. जिसके बाद उन्होंने एक मंदिर में शादी रचा ली और फिर अपने परिवार के दबाव से बचने के लिए महिला थाना की शरण में पहुंची.

इस बाबत महिला थाना के अधिकारियों ने युवक युवती के परिजन को थाने बुलाया है. जिससे कि उनके परिजनों को समझाया जा सके.

 

इसे भी पढ़ें : महिला मजदूर से संबंध बनाने की कोशिश में हुई थी राज मिस्त्री की हत्या, पति सहित दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button