
Lohardaga: लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के ऐने गांव में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर पुलिस के माथे पर भी शिकन पड़ गए हैं. पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि ऐने गांव निवासी स्वर्गीय जलेंद्र लोहरा का पुत्र अगनू लोहरा विगत 20 दिनों से अपने ससुराल कुडू थाना क्षेत्र के उडुमुडू गांव में रहकर खेती कर रहा था.
इसे भी पढ़ेंःमसानजोर के विस्थापितों को पहचान दिलाना पहली प्राथमिकता : डॉ लुईस मरांडी
अचानक से अगनू के घर वालों को खबर हुई कि उसकी तबीयत खराब थी और उसकी मौत हो चुकी है. जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते एक अज्ञात मारुति में चालक अगनू के घर के बाहर उसकी लाश छोड़कर फरार हो गया.
अज्ञात शख्स कार से छोड़ गया शव

अगून के परिजनों ने बताया कि एक अज्ञात मारुति से कोई उसके शव को घर के बाहर छोड़ गया. उसने ना तो किसी को कुछ बताया और ना ही कहा. घर के लोग इस घटना को लेकर हैरत में है. घटना के बारे में उसकी पत्नी सुनीता देवी भी कुछ नहीं बता पा रही.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड कैडर आईएएस में भी चार लॉबी, एक्शन, रिएक्शन और इमोशन से भरपूर
मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
इस मामले में सदर थाना पुलिस के अवर निरीक्षक एस महथा का कहना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति मारुति में शव को घर के बाहर छोड़कर चला गया है. अगनु के शरीर स्लाइन चढ़ाने के निशान और नीडल नजर आ रहे हैं. हालांकि अगनू को क्या हुआ था, कैसे मौत हुई और उसे यूं ही छोड़कर कौन चला गया. इसका पता अभी नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
इसे भी पढ़ेंःलातेहार : PMAY के तहत आवास बना अधूरा, कागज पर दिखाया पूरा और निकाल ली पूरी राशि
घरवालों को भी समझ में नहीं आ रहा की अगनू को आखिर हुआ क्या था. उसे किसने अस्पताल में भर्ती कराया था और कैसे उसकी मौत हो गई. इस घटना से हर कोई हैरान है. पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




