
- समापन समारोह में शामिल होंगी फ़िल्म अदकारा रवीना टंडन
- खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाने के लिए रसिया से आ रही है चीयरलीडर्स
Lohardaga : बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम में 11 से 14 फरवरी तक शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 आमंत्रण कप सीजन 2 का आगाज होने जा रहा है. इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है. राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की अगुवाई में लाखों रुपये खर्च कर स्टेडियम को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. ये मैदान किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने के लायक दिखाई दे रहा है.
उद्घाटन समारोह के मुख्यअतिथि भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह होंगे
इस टूर्नामेंट में 11 फरवरी को भारतीय टीम के खिलाड़ी आरपी सिंह उद्घाटन करेंगे व समापन समारोह में फ़िल्म अदाकारा रवीना टंडन सहित एंकर जस्सी कौर व नामचीन हस्तियां शामिल होंगी. टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसकी प्राइस मनी विजेता टीम को 5 लाख व उपविजेता टीम को 2.5 लाख रुपए रखी गयी है. इस टूर्नामेंट को इस बार रशियन चीयरलीडर्स के द्वारा लोगों का उत्साह बढ़ाया जाएगा. इस टूर्नामेंट को सफल बनाने को लेकर दिन रात एक कर काम किया जा रहा है.
लोहरदगा जिले में पहली बार टर्फ विकेट पर मैच खेला जाएगा. झारखंड में ये टर्फ विकेट चौथा है जो टर्फ बना है, टर्फ विकेट बनाने के लिए जेसीए से स्पेशल विशेषज्ञ की टीम लगी हुई है. राज्यसभा सांसद सह लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 आमंत्रण कप सीजन-2 इस बार काफी आकर्षक होगा. इस टूर्नामेंट को लेकर गैलेरी, आधुनिक बाथरूम, लोहे के गेट, लाइटिंग,साउंड सहित कई काम अंतिम चरण में है.




