
Ranchi: बर्लिन डायग्नोस्टिक एंड डे केयर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने PET-CT मशीन का उद्घाटन किया. यह मशीन झारखंड की पहली मशीन है जो कैंसर की संपूर्ण जांच के लिए और उसके इलाज के लिए उपयोगी है.
बर्लिन डायग्नोस्टिक्स एंड डे केयर के निरीक्षण के पश्चात बन्ना गुप्ता ने कहा कि अब झारखंड वासियों को राज्य से बाहर जाकर जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि उन्हें यहां पर ही वर्ल्ड क्लास सुविधा प्रदान की जाएगी.
उन्होंने सेंटर के प्रमोटर्स व डॉक्टर्स को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों का कार्य अत्यंत सराहनीय हैं.
इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम गढ़े गए: दीपक प्रकाश




