Crime NewsJharkhandLohardaga

लोहरदगा : पीएलएफआई का जोनल कमांडर गिरफ्तार, हथियार और 26 गोलियां भी बरामद हुईं

Loherdaga : राज्यभर में नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है. राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार नक्सलियों की गिरफ्तारी की जा रही है. इसी क्रम में सेन्हा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया के जोनल कमांडर संतोष कुमार यादव उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने संतोष के पास से एक देशी लोडेड कट्टा, 2 देसी पिस्टल, एक मैगजीन, जिसमें 6 जिंदा गोलियां लोडेड, 20 जिंदा गोली, 6 मोबाइल, 4 सिम कार्ड, एक लाल रंग की बाइक, एक ब्लू रंग की कार और पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबरः IIT धनबाद ने फीस नहीं चुकाने पर 214 स्टूडेंट्स को किया टर्मिनेट

Related Articles

Back to top button