
Lohardaga: मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने प्रभा स्टोर नाम की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद अपराधियों ने दुकान में आग लगा दी. इससे दुकान में रखे करीब 5 लाख रुपये के समान जलकर खाक हो गये.
घटना जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित संत लॉरेंस स्कूल झीको के पास की है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बुधवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की.
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेशः सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस-भाजपा के विधायक दुनिया से अलग-थलग होटल में कैद रहेंगे
क्या है मामला
चट्टी गांव निवासी मुनेश्वर महतो की दुकान में मंगलवार देर रात दुकान का ताला तोड़ कर अपराधियों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया. वहीं चोरी के बाद अपराधियों ने दुकान में आग भी लगा दी.
बताया जा रहा है कि मुनेश्वर महतो आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और वह ही इस दुकान को चलाया करते थे. इधर घटना की सूचना मुनेश्वर महतो को बुधवार की सुबह मिली जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी.
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश का सियासी संकट: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया
जांच में जुटी पुलिस
घटना की छानबीन करने के बाद पुलिस ने कहा कि दुकान में चोरी और आगजनी की घटना के पीछे यह आशंका जतायी जा रही है कि दुकानदार को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस घटना का अंजाम दिया गया है.
इस मामले में जांच-पड़ताल शुरू की जा रही है. पुलिस का कहना है की दुकान में चोरी और आगजनी करने वाले आरोपियों को पुलिस शीघ्र ही गिरफ्तार कर इस कांड का खुलासा कर देगी. फिलहाल मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.




