
Lohardaga : शहर के मैना बगीचा इलाके में नगर परिषद और लोहरदगा अंचल प्रशासन की तरफ अतिक्रमण अभियान चलाया गया. लोहरदगा नगर परिषद कार्यपालक अधिकारी देवेंद्र कुमार, लोहरदगा अंचलाधिकारी अरुण कुमार तिर्की और सिटी मैनेजर विजय कुमार की अगुवाई में अभियान चलाया गया. इसमें सड़क किनारे बनाये गये अवैध स्ट्रक्चर और दुकानों के शेड को जेसीबी की मदद से हटाया गया. इस दौरान सुरक्षा बल भी मौजूद रहे.
कार्यपालक अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि यहां अतिक्रमण की वजह से सड़क जाम की समस्या बहुत ज्यादा हो गयी थी. आवागमन में काफी परेशानी होती थी और हादसों की भी संभावना बनी रहती थी.
शहर के बाकी हिस्सों को भी चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा. कार्यपालक अधिकारी ने दुकानदारों और आम जनों से अपील की कि सड़क, फुटपाथ आदि का अतिक्रमण ना करें.




