
Lohardaga : लोहरदगा मंडल कारा में सोमवार को मोबिन अंसारी नाम के विचाराधीन कैदी की मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर जेल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों को मोबिन अंसारी की मौत खबर सोमवार की सुबह 6 बजे मिली थी. पुलिस मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अभी तक विचाराधीन कैदी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
इसे भी पढ़ेंः चीन और झारखंड की जनता के साथ बढ़े संवाद का दायरा, CS से मिला चीनी प्रतिनिधिमंडल
पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में जेल में था बंद
मृतक मोबिन अंसारी मजदूरी करता था. करीब ढाई महीने पहले मोबिन अंसारी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी. मारपीट करने बाद मोबीन अंसारी की पत्नी गुस्से में थाना चली गयी थी और पति को सुधारने के लिए उसे जेल में कुछ दिन रखने की गुहार लगाई थी.
इसके बाद पुलिस ने मोबिन को पत्नी प्रताड़ना के आरोप में जेल भेज दिया था. मृतक के दो बेटे और एक बेटी है.
इसे भी पढ़ेंः किसी संपत्ति की नीलामी के लिए डुगडुगी बजाने या मुनादी कराने की परंपरा बंद करेगा सेबी
परिजनों ने लगाया जेल में प्रताड़ित करने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन के ऊपर मोबीन अंसारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा कि जब वे जेल में मिलने आते थे तो मुलाकात के दौरान मोबिन खुद को प्रताड़ित करने की बात कहता था.
उन्होंने बताया कि जेल भेजे जाने के 15 दिन बाद सुलहनामा बनाकर उसकी रिहाई का प्रयास किया जा रहा था.
इसे भी पढ़ेंः दांव पर आजसू सुप्रीमो सुदेश की प्रतिष्ठा, लोकसभा चुनाव तय करेगा आजसू का भविष्य




