DhanbadJharkhand

#LockDown3.0 में सड़कों पर बढ़ी गाड़ियों की संख्या, पुलिस ने कई के काटे चालान

Dhanbad: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र ने लॉकडाउन 3 लागू कर दिया गया है. लेकिन धनबाद के लोग लॉकडाउन 3 को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. बुधवार को अनावश्यक रूप से गाड़ी चलाते हुए कई वाहन चालकों को पकड़ा गया और उनका चालान काटा गया.

बताया जाता है कि अनावशयक रूप से वाहन लेकर सड़कों पर निकलने की सूचना जिला पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही डीएसपी मुकेश कुमार खुद रणधीर बर्मा चौक पर दल बल के साथ पहुंंचे ओर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया.

लॉकडाउन 1 और 2 की तरह 3 का भी कड़ाई से पालन करें लोग

वाहन चेकिंग के दौरान अनावशयक रूप से निकले दर्जनों दो पहिया वाहन पकड़े गये. इन वाहन चालकों का पांच-पांच सौ रुपये का चालान मौके पर ही काटा गया. वहीं वाहन चेकिंग कर रहे डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक का निर्देश है कि जिस तरह लॉकडाउन वन और टू का लोगों ने कड़ाई से पालन किया था, उसी तरह लॉकडाउन 3 का भी जनता को कड़ाई से पालन करना होगा. लॉकडाउन 3 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

अनावश्यक रूप से घरों से न निकलें 

डीएसपी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. किसी को भी लॉकडाउन को तोड़ने की इजाजत नहीं दी गयी है. जो अनावश्यक रूप से सड़कों पर निकलेंगे पुलिस उनसे सख्ती से पेश आयेगी.

उन्होंने कहा कि कोरोना का कहर जिस तरह से फैल रहा है, उसे देखते हुए लोगों को घरों में ही रहना होगा. जब तक बहुत आवश्यक नहीं हो, लोग घरों से न निकलें. अगर किसी जरूरी काम से निकलते भी हैं तो मास्क लगाकर निकलें. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button