National

Lockdown बताता है कि अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक होता है अहंकार: राहुल

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर अप्रत्यक्ष तरीके से निशाना साधचे हुए कहा कि भारत में लगाये गये लॉकडाउन से साबित होता है कि अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक अहंकार होता है.


उन्होंने महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन के एक कथन का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘यह लॉकडाउन साबित करता है कि सिर्फ एक चीज अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक है और वह है अहंकार.’

इसे भी पढ़ेंःपाकिस्तान में भारत के दो अफसर लापता, भारत ने इमरान सरकार के सामने उठाया मुद्दा

लगातार सरकार को घेर रहे राहुल गांधी

कांग्रेस और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संकट को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है, साथ ही देश में लॉकडाउन की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठाये थे. कुछ दिनों पहले ही वायनाड सांसद ने लॉकडाउन के चारों चरणों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया. इन ग्राफ में बताया गया था कि देश में बार-बार लॉकडाउन लगाया जा रहा है, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पा रहा है बल्कि कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन ग्राफ्स के साथ एक कोट भी पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था, ‘एक ही काम को बार-बार करनॉके अलग परिणाम की उम्मीद करना पागलपन है.’ बता दें कि इससे पहले उन्होंने भारत में लॉकडाउन को पूरी तरह से फेल बताया था.

देश में 3,32,424 संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 11,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और सोमवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 3,32,424 हो गए. संक्रमण से 325 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 9,520 हो गई है.

गौरतलब है कि अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: देश में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार, आंकड़ा तीन लाख 32 हजार के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button