रांची: झारखंड के दो विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाले जा रहे हैं। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पांकी विधानसभा में अब तक 20 प्रतिशत जबकि गोड्डा विधानसभा के लिए 15 प्रतिशत वोट डाले जाने की खबर है। कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। ताजा जानकारी मिलने तक आज सुबह 11 बजे पांकी विधानसभा के लिए 39 प्रतिशत जबकि गोड्डा में 32 प्रतिशत वोट डाले गये हैं। गोड्डा से भाजपा सांसद रघुनंदन मंडल और पांकी से कांग्रेस सांसद बिदेश सिंह का निधन हो जाने के बाद इन दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।
वोटिंग समाप्त होने के बाद पांकी में 64 और गोड्डा में 60 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है।




