Uncategorized

उग्रवादी के खाते में दो करोड़ रुपये

रांची : तृतीय प्रस्‍तुति कमिटी (टीपीसी) के सदस्‍य बिंदु गंझू के बैंक खाते में दो करोड़ रुपये होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद पुलिस ने इन खातों के संचालन पर तत्‍काल रोक लगा दी है। बिंदू गंझू को पुलिस ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया था। बैंक खाते रांची और टंडवा स्थित बैंक में खोले गये हैं।

टीपीसी झारखंड का एक उग्रवादी संगठन है जिसका प्रभाव राज्‍य के कई जिलों में है। बहरहाल, जांच के दौरान पुलिस ने इस संगठन की कई गाडि़यां भी जब्‍त की है। इन गाडि़यों में भारी मालवाहक ट्रक, हाइवा के अलावा कई महंगी चार पहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टंडवा स्थित बैंक के अधिकारियों से खाते के संबंध में और जानकारी मांगी गयी है जिसके बाद और कई तथ्‍य सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button